BREAKING NEWS

Category 5

Category 6

Category 7

Sunday 28 August 2016

GOPALGANJ NEWS: बसडीला मुर्गिया में आशा कार्यकर्ता को चाकू घोंपा

Sat, 27August 2016
नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मुर्गिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी भाभी आशा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल आशा कार्यकर्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बसडीला मुर्गिया गांव निवासी ललन साह की पत्‍‌नी संजू देवी आशा कार्यकर्ता के पद कार्य करती हैं। इनका अपनी ही ननद से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बीच गुरुवार की देर शाम विवादित जमीन पर आशा कार्यकर्ता की ननद जबरन कब्जा करने लगी। जिसका विरोध करने पर ननद ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर आशा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आशा कार्यकर्ता का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

/ / Unlabelled / GOPALGANJ NEWS: बसडीला मुर्गिया में आशा कार्यकर्ता को चाकू घोंपा

Sat, 27August 2016
नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मुर्गिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी भाभी आशा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल आशा कार्यकर्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बसडीला मुर्गिया गांव निवासी ललन साह की पत्‍‌नी संजू देवी आशा कार्यकर्ता के पद कार्य करती हैं। इनका अपनी ही ननद से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बीच गुरुवार की देर शाम विवादित जमीन पर आशा कार्यकर्ता की ननद जबरन कब्जा करने लगी। जिसका विरोध करने पर ननद ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर आशा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आशा कार्यकर्ता का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

«
Next

Newer Post

»
Previous

Older Post

About Gopalganj - समाचार

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments :

Leave a Reply

 
Copyright © 2013 Gopalganj 24*7 Live News
Powered by WordPress24x7