BREAKING NEWS

Category 5

Category 6

Category 7

Tuesday 1 August 2017

गोपालगंज महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव के समीप एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को गन्ने की खेत से बरामद कर लिया। घटना के बाद महिला के ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सहलादपुर गांव के समीप स्थित एक गन्ने की खेत में 40 वर्षीया महिला का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा खेत से महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। मृत महिला की पहचान सहलादपुर गांव के शंभू सहनी की 40 वर्षीया पत्नी सुगांती देवी के रूप में की गई है। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस ने देर शाम तक कोई भी खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव मिलने के बाद जब मृत महिला के घर पर पुलिस पहुंची तो परिवार के सभी लोग घर छोड़कर गायब पाए गए। ऐसे में घटना में इनकी संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल पुलिस ने मृत महिला के शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

August 2017

Copyright © 2013 Gopalganj 24*7 Live News
Powered by WordPress24x7