BREAKING NEWS

Category 5

Category 6

Category 7

Category 1

Category 2

Category 3

Category 4

Wednesday, 15 November 2017

हमारे बारे में

गोपालगंज.अोअारजी न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत 2015 में शमशेर अली द्वारा किया गया है।
गोपालगंज.अोअारजी न्यूज़ पोर्टल उन तमाम लोगों को जोड़ने का एक प्रयास है जो अपने जिले से दूर हैं।
आज ज़्यादातर लोग जीविका की तलाशमें में बिहार से बाहर रहते हैं कोई देश के दूसरे राज्यो में तो कोई विदेशों में अपनी प्रतिभा से बिहार का नाम रौशन कर रहा है।
हमारा प्रयास इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से लोग दूर रह कर भी अपने जिले की ख़बरों को प्रखंडवार आसानी से पा सके।
गोपालगंज.अोअारजी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक उनके गाँव की ख़बरों को सही और समय से पहुँचाना है।
गोपालगंज.अोअारजी एक माध्यम है आपके और उन लोगों के बीच जिन तक आप अपनी बात को दूर रहकर भी पहुँचाना चाहते हैं।
हमारे  न्यूज़ पोर्टल की विशेषता सही सटीक और समय से ख़बरों को प्रकाशित करना है।
हम पूरी तरह लोगों द्वारा लोगों के लिए संचालित न्यूज़ पोर्टल हैं।
नोट: हमारे न्यूज़ पोर्टल की ख़बरों का आधार विशाल इंटरनेट और हमारे  सम्मानित पाठक हैं।

Tuesday, 14 November 2017

Gopalganj

Gopalganj.ORG गोपालगंज जिले की ख़बरों से रहिये रूबरू 24*7 Live!
हम पहुंचाते हैं जिले भर की ख़बरों को सीधे आपतक बिल्कुल मुफ्त!
Tehsil/C.D Block NameTotal : Rural+Urban Population (2001)Total : Rural+Urban Population (2011)Pin Code
Baikunthpur177,196216,427841409
Barauli215,617263,674841405
Bhorey148,890178,029841426
Bijaipur115,723133,465841508
Gopalganj185,404218,784841428
Hathua188,372221,593841436
Katiya114,654130,365841437
Kuchaikote277,714331,980841508
Manjha172,233199,804841427
Pach Dueri83,82699,935841437
Phulwaria109,650129,748841423
Sidhwalia113,914141,710841423
Thawe96,826115,837841440
Uchkagaon152,619176,686841438

Tuesday, 1 August 2017

गोपालगंज महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव के समीप एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को गन्ने की खेत से बरामद कर लिया। घटना के बाद महिला के ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सहलादपुर गांव के समीप स्थित एक गन्ने की खेत में 40 वर्षीया महिला का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा खेत से महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। मृत महिला की पहचान सहलादपुर गांव के शंभू सहनी की 40 वर्षीया पत्नी सुगांती देवी के रूप में की गई है। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस ने देर शाम तक कोई भी खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव मिलने के बाद जब मृत महिला के घर पर पुलिस पहुंची तो परिवार के सभी लोग घर छोड़कर गायब पाए गए। ऐसे में घटना में इनकी संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल पुलिस ने मृत महिला के शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sunday, 28 August 2016

GOPALGANJ NEWS: खजूरबानी में खजूर के 149 पेड़ जब्त

Fri, 26August 2016
शहर के वार्ड संख्या 25 स्थित खजूरबानी में शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद शराब के कारोबारियों के विरूद्ध प्रशासन का शिकंजा दिनों दिन कसता जा रहा है। कांड के आरोपियों के घर का अधिग्रहित किये जाने के बाद प्रशासन ने इनके पेड़ों को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी का आदेश आने के बाद प्रशासन ने जब्त किये गये पेड़ों को काटे जाने की कवायद भी प्रारंभ कर दिया है। वन विभाग की अनुमति मिलने के साथ ही तमाम खजूर के पेड़ों को काटने की कार्रवाई की जाएगी।
गत पंद्रह व सोलह अगस्त को खजुरबानी मोहल्ले में शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी 17 अगस्त को जागे। जहरीली शराब से मौत होने का मामला सामने आने के बाद खजूरबानी मोहल्ले में लगातार पांच दिनों तक शराब की जांच होती रही। इस जांच में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त किये गये। इस मामले में कुल चौदह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर प्रशासन ने आरोपियों की संपति जब्त करने की कार्रवाई प्रारंभ की। इस कार्रवाई के तहत मंगलवार को सभी आरोपियों के मकानों पर इश्तेहार चिपकाया गया। बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी ने कुल आठ मकानों को अधिग्रहित करने का आदेश जारी किया था। इस कार्रवाई के अगले ही दिन गुरुवार की शाम जिलाधिकारी राहुल कुमार ने आरोपियों के जमीन में स्थित कुल 149 खजूर के पेड़ों को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के साथ ही वन विभाग से पेड़ों को काटने की भी अनुमति विभाग ने मांगी है। समझा जाता है कि अनुमति मिलने के साथ ही पेड़ों को काटे जाने का कार्य किया जाएगा।

GOPALGANJ NEWS: कभी जमती थी महफिल, अब छाई है वीरानी

Sat, 27August 2016
बात कोई पंद्रह दिन पूर्व की है। तब नगर थाना क्षेत्र का खजुरबानी इलाका पूरी तरह से गुलजार रहता है। इस इलाके में में तब लोगों का आना जाना होता था। तब इस इलाके की अपनी धमक थी। फर्क सिर्फ इतना था, कि तब इस मोहल्ले की पहचान चंद लोगों तक ही सिमट गई थी। लेकिन एक पखवारा पूर्व तक गुलजार रहने वाले इस मोहल्ले में आज पूरी तरह से से विरानगी छा गई है। अब शराब के मामले में पूर्ण रूप से बदनाम हो चुके इस मोहल्ले में लोगों का आना जाना भी बंद है। हद तो यह कि लोग इस मोहल्ले के बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते।
शहर से सटे वार्ड संख्या 25 के खजुरबानी मोहल्ले में आज पूर्ण रूप से विरानगी दिख रही है। शराब कांड के बाद चर्चित हुए इस मोहल्ले के आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद इनकी संपत्ति को जब्त किए जाने व संपत्ति की पहचान के लिए अधिकारियों का आवाजाही के कारण करीब आठ दिन तक मोहल्ला गुलजार रहा था। लेकिन आरोपियों की संपत्ति अधिग्रहित किए जाने के बाद दो दिन से पूरा मोहल्ला वीरान पड़ा है। अब मोहल्ले में जगह-जगह जेसीबी मशीन से की गई खुदाई के अलावा कुछ भी नहीं दिखता। यहां रहने वाले दो-चार परिवारों के लोग कभी-कभार सड़क पर दिख जाते हैं। लेकिन अधिकांश समय यहां के लोग घरों में ही कैद रहना पसंद करते हैं।
लगातार छापामारी में जुटी पुलिस
जहरीली शराब कांड के छह आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापामारी में जुटी है। भले ही पुलिस ने कांड में नामजद आरोपियों के विरुद्ध अबतक गिरफ्तारी का वारंट कोर्ट से प्राप्त नहीं किया है। बावजूद इसके इनके हरेक संभावित ठिकानों की खोज में पुलिस की दो टीम लगी हुई है। उधर पुलिस कांड में संलिप्त रहे सिवान जिले के रूपेश शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

GOPALGANJ NEWS: बसडीला मुर्गिया में आशा कार्यकर्ता को चाकू घोंपा

Sat, 27August 2016
नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मुर्गिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी भाभी आशा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल आशा कार्यकर्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बसडीला मुर्गिया गांव निवासी ललन साह की पत्‍‌नी संजू देवी आशा कार्यकर्ता के पद कार्य करती हैं। इनका अपनी ही ननद से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बीच गुरुवार की देर शाम विवादित जमीन पर आशा कार्यकर्ता की ननद जबरन कब्जा करने लगी। जिसका विरोध करने पर ननद ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर आशा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आशा कार्यकर्ता का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Latest Post

Copyright © 2013 Gopalganj 24*7 Live News
Powered by WordPress24x7