BREAKING NEWS

Category 5

Category 6

Category 7

From our Blog

Showing posts with label Gopalganj. Show all posts

Wednesday, 15 November 2017

हमारे बारे में

गोपालगंज.अोअारजी न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत 2015 में शमशेर अली द्वारा किया गया है।
गोपालगंज.अोअारजी न्यूज़ पोर्टल उन तमाम लोगों को जोड़ने का एक प्रयास है जो अपने जिले से दूर हैं।
आज ज़्यादातर लोग जीविका की तलाशमें में बिहार से बाहर रहते हैं कोई देश के दूसरे राज्यो में तो कोई विदेशों में अपनी प्रतिभा से बिहार का नाम रौशन कर रहा है।
हमारा प्रयास इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से लोग दूर रह कर भी अपने जिले की ख़बरों को प्रखंडवार आसानी से पा सके।
गोपालगंज.अोअारजी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक उनके गाँव की ख़बरों को सही और समय से पहुँचाना है।
गोपालगंज.अोअारजी एक माध्यम है आपके और उन लोगों के बीच जिन तक आप अपनी बात को दूर रहकर भी पहुँचाना चाहते हैं।
हमारे  न्यूज़ पोर्टल की विशेषता सही सटीक और समय से ख़बरों को प्रकाशित करना है।
हम पूरी तरह लोगों द्वारा लोगों के लिए संचालित न्यूज़ पोर्टल हैं।
नोट: हमारे न्यूज़ पोर्टल की ख़बरों का आधार विशाल इंटरनेट और हमारे  सम्मानित पाठक हैं।

Tuesday, 1 August 2017

गोपालगंज महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव के समीप एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को गन्ने की खेत से बरामद कर लिया। घटना के बाद महिला के ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सहलादपुर गांव के समीप स्थित एक गन्ने की खेत में 40 वर्षीया महिला का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा खेत से महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को फेंका गया है। मृत महिला की पहचान सहलादपुर गांव के शंभू सहनी की 40 वर्षीया पत्नी सुगांती देवी के रूप में की गई है। हत्या के कारणों के बारे में पुलिस ने देर शाम तक कोई भी खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव मिलने के बाद जब मृत महिला के घर पर पुलिस पहुंची तो परिवार के सभी लोग घर छोड़कर गायब पाए गए। ऐसे में घटना में इनकी संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल पुलिस ने मृत महिला के शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Gopalganj

Copyright © 2013 Gopalganj 24*7 Live News
Powered by WordPress24x7